फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्जीवाड़ा कर समूह से 98 हजार रुपये निकालने में अध्यक्ष समेत तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित एक स्वयं सहायता समूह में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


समूह की मृत और दो अन्य सदस्यों के अंगूठे के निशान लगाकर फर्जीवाड़ा किया गया है।

सीडीओ के स्तर से कराई गई गोपनीय जांच में 98 हजार रुपये फर्जीवाड़ा कर निकाले जाने की पुष्टि भी हो गई है।

बावन विकास खंड के सकाहा ग्राम पंचायत के बीलपुरवा में गुलशन आजीविका स्वयं सहायता समूह संचालित है। बीती 21 मई को इस समूह के कुछ सदस्यों ने डीएम एमपी सिंह और सीडीओ सौम्या गुरूरानी से शिकायत दर्ज कराई थी।

इस शिकायत में बताया था कि समूह में 13 सदस्य हैं, लेकिन समूह के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव ने सांठगांठ कर 98 हजार रुपये समूह के खाते से निकाल लिए। शिकायत में यह भी कहा गया था कि समूह की सदस्य आशा देवी की मौत 10 अक्तूबर 2022 को हो गई थी, लेकिन उनके भी फर्जी अंगूठे बनाकर रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और सीडीओ ने पूरे मामले की जांच बावन के खंड विकास अधिकारी का प्रभार संभाल रहे जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. राम प्रकाश से कराई। डॉ. राम प्रकाश ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सूखा राशन खरीदने के लिए 12 अप्रैल 2024 को प्रस्ताव तैयार किया गया था।

इसमें तीन लोगों के हस्ताक्षर थे, जबकि नौ लोगों के अंगूठे लगे थे। बैंक से 16 और 18 अप्रैल को दो बार में 98 हजार रुपये निकाले गए।

जांच में पता चला कि आशा देवी की मौत दो साल पहले ही हो गई थी, लेकिन उनका अंगूठा भी उक्त प्रस्ताव में लगा पाया गया।

समूह की सदस्य ब्रजरानी के हस्ताक्षर किए गए हैं, जबकि पूर्व के प्रस्तावों में हस्ताक्षर और अंगूठा लगाए जाने का पता चला और वह भी भिन्न मिले।

शांती देवी के दोनों अंगूठे के निशान भी प्रस्ताव पर दर्ज अंगूठे से अलग मिले। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर

बैंक से समूह के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव ने धनराशि निकाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें