फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर होते ही लगे लाइन में, फिर भी निराश लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। साधन सहकारी समिति पर डीएपी आने की सूचना पर रविवार तड़के चार बजे से ही किसानों और महिलाओं की लंबी लाइन खाद वितरण केंद्र पर लग गई। सुबह दस बजे से खाद का वितरण शुरू हुआ, लेकिन महज तीन सौ बोरी डीएपी उपलब्ध होने के कारण अधिकांश किसानों को निराश लौटना पड़ा। हर किसान को सिर्फ दो बोरी डीएपी ही दी गई। ऐसे में 150 किसानों को ही खाद का वितरण हो सका।
विज्ञापन

सुबह से भीड़ होने की जानकारी पर साधन सहकारी समिति के सचिव प्रभात कटियार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दस बजे से ही वितरण किए जाने का निर्देश हैं।किसान के पास रकबा कितना भी हो, लेकिन उसे खाद दो बोरी ही दी जा सकेगी। दोपहर होते-होते यहां खाद खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें