फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खाद नहीं मिला तो किसानों का फूटा गुस्सा, किया हंगामा

विज्ञापन
खाद नहीं मिलने पर हंगामा करते किसान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अतरौली के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद वितरण में भारी अव्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान हंगामा करने लगे तो कर्मचारियों ने गोदाम का गेट बंद कर दिया। आरोप है कि मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन करीब 11 बजे बाद खाद बांटना शुरू किया गया।
विज्ञापन




भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे खड़े किसानों ने बताया कि भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे लोग सुबह सात बजे से लाइन में लगे थे। घंटों इंतजार के बाद भी सभी को खाद नहीं मिल सका है। इस दौरान कई किसानों की तबीयत बिगड़ने लगी तो धैर्य जवाब देने लगा और हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सपा नेता गगन लोधी ने किसानों की समस्या सुनकर एसडीएम से शिकायत की। किसानों ने बताया कि एसडीएम के निर्देश हैं कि लाइन में लगे सभी किसानों को खाद दी जाए, लेकिन समिति पर पक्षपात हो रहा है। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ देर बाद खाद वितरण बंद कर समिति का गेट बंद कर दिया गया।


गगन लोधी ने कहा, किसानों को खाद की इस वक्त बेहद आवश्यकता है। खाद न मिलने से धान की रोपाई लेट हो रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को लौटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें