फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत आठ ससुरालीजनोंं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुरबा शाहबुद्दीनपुर निवासी गजाला ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले कन्नौज के छिबरामऊ निवासी सुभान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजन व्यापार करने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। इसके अलावा पति और देवर ने मायके में भी आकर उसकी पिटाई कर दी।



आरोप है कि नौ जून को फिर से उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। इसके बाद घर से निकाल दिया। इस पर वह अपने मायके आ गई। थानाध्यक्ष अरवल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति सुभान, ससुर अनवार, सास अफसाना, देवर आफताब, ननद हीना, काजल और अर्शी व फतेहगढ़ निवासी नंदोई शीलू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें