फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में किसान की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के पलवा गांव मेें बुुधवार को रात फसल की रखवाली करने गए किसान की खेत पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली के ग्राम पलवा निवासी मुन्ना पाल (45) खेतीबाड़ी करते था।
उसके पड़ोस के गांव उत्तरकोंध निवासी पूर्व प्रधान भोला सिंह का खेत बटाई पर ले रखा था, जिसमे आलू की फसल बोईं थी। बुधवार को उसने फसल खुदवाई थी। आलू खेत में ही पड़ा था। बुधवार की देर रात मुन्ना फसल की रखवाली करने खेत पर गया था।
विज्ञापन

जहां पर देर रात मौके पर पहुंचे हमलावरों ने उसकी पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोस के खेत में सोये सन्नोर के टार्च लगाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
शोर मचाकर सन्नोर मौके पर पहुंचा, तब तक मुन्ना दम तोड़ चुका था। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मृतक के परिवार में पत्नी निशा के अलावा चार बच्चे हैं। मृतक की पत्नी ने पड़ोसी सरोज पर पुरानी रंजिश के चलते चार साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी।
पुलिस ने सरोज समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल बेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमरे में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
हरदोई। शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा में बृहस्पतिवार को सुबह मजदूर का कमरे में फंदे पर लटका मिला। संजय सिंह (45) सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
कमरे की तरफ पहुंची पत्नी मंजू ने शव लटका देखा। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही।
परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक शुुक्ला ने बताया कि घटना में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मानसिक बीमार युवती की ट्रेन से कटकर मौत
हरदोई। बेेेेहटागोकुुल क्षेत्र के टीलेपुरवा गांव में मानसिक बीमार युवती की ट्रेन से कटकर मौत मौत हो गई। ग्राम टीलेपुरवा निवासी संध्या (24) मानसिक बीमार थी।
बृहस्पतिवार को सुबह से अचानक लापता हो गई थी। गांव से तीन किमी दूर बराखास गांव के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि संध्या कई वर्षों से मानसिक बीमार थी।
वह अक्सर घर से निकल जाती थी। संभवतया रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेेन की चपेेट में आने से मौत हो गई। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय युवती की जान गई है। मामले की जांच की जा रही है।
लापता मजदूर का फंदे पर लटका मिला शव
हरदोई। पांच दिन पूर्व दिल्ली जाने की बात कहकर निकले युवक का बृहस्पतिवार को टड़ियावां के परसनी गांव स्थित जंगल में फंदे पर लटका शव मिला। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतारी निवासी कुवंरपाल (26) दिल्ली मेें मजदूरी करता था।
रविवार को वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। बृहस्पतिवार को कुंवरपाल का शव टड़ियावां क्षेत्र के परसनी गांव स्थित जंगल में फंदे पर लटका मिला।
परसनी गांव के रहनेेेे वाले रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। कुंवरपाल के परिवार में पत्नी शकुंतला के अलावा एक बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टड़ियावां एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें