हरदोई। बैंककर्मियों ने अपनी सेवा शर्तों में सुधार की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मी पांच दिवसीय बैंकिंग समेत अन्य लंबित मुद्दों पर बैंक प्रबंधतंत्र से द्विपक्षीय समझौता चाहते हैं।
कई बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी में पंजाब नेशनल बैंक की बंशीनगर सिनेमा रोड शाखा पर इकट्ठे हुए। लंबित मांगों को लेकर बैंक प्रबंधतंत्र के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
15 मार्च को एक और विरोध प्रदर्शन बैंक ऑफ इंडिया रेलवेगंज हरदोई शाखा पर करने की घोषणा की।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की इकाई के संयोजक आरके पांडेय ने बताया कि बैंक प्रबंधतंत्र की प्रतिनिधि संस्था इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन 11वें द्विपक्षीय समझौते के लंबित मुद्दों को लेकर बातचीत और समझौते के लिए उत्सुक नहीं दिख रही है।
इस मौके पर अजय मेहरोत्रा, संदीप रावत, दीपक बाजपेई, मोहम्मद शाहिद, अखिलेश सिंह, प्रमोद, वर्षा मेहरोत्रा, मालती, निधि बाजपेई समेत अन्य रहे।