फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पिता-पुत्र ने किसान को चाकूओं से गोदा, हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-42- बेनीगंज कोतवाली में गिरफ्तार हत्यारोपी पिता-पुत्र। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में शुक्रवार देर शाम भूमि विवाद में पिता-पुत्र ने किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भगवंतपुर निवासी सर्वेश (30) पुत्र श्रीकृष्ण शुक्रवार शाम घर के बाहर बैठा था। इस बीच वहां शराब के नशे में आया पड़ोसी व रिश्तेदार मुन्ना भूमि विवाद के चलते उससे गाली गलौज करने लगा। विरोध पर मुन्ना व उसके बेेटे वीरेंद्र ने सर्वेश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी भाग गए। परिजन गंभीर रूप से घायल सर्वेश को अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि सर्वेश के रामपुर गांव निवासी चाचा की ससुराल भगवंतनगर में है। मुन्ना सर्वेश के चाचा का साला है।
विज्ञापन

मुन्ना अपने बहनोई के लिए सर्वेश पर रमापुर की संपत्ति छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर उसकी मुन्ना से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में वारदात की गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव से भागने की कोशिश कर रहे हत्यारोपी मुन्ना व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक की पत्नी शकुंतला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने बताया कि सर्वेश मूलरूप से शाहजहांपुर के अल्लागंज रामपुरा गांव का रहने वाला था। ननिहाल से संपत्ति मिलने पर वह परिवार के साथ यही बस गया था। सर्वेश के दो बेटियां हैं। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें