फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम लगवाही में रविवार सुबह पेड़ पर चढ़कर डाल की छंटाई कर रहा किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम लगवाही निवासी रामलड़ैते (40) खेती करता था। रविवार की सुबह वह खेत पर पेड़ पर चढ़कर डालों की छटाई कर रहा था। पेड़ के पास से निकली एचटी लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह पेड़ से नीचे जा गिरा।
चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। मृतक के परिवार में पत्नी रेनू के अलावा तीन बेटे हैं। घटना से परिजनों मेें कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बेहटागोकुल ओपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें