फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी अंक सुधार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा के छठे दिन 59 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा स्थगित होने के बाद प्रोन्नति में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड ने अंक सुधारने के लिए मौका दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को परीक्षा के छठे दिन जनपद में अंग्रेजी की परीक्षा प्रथम पाली में हुई जिसमें 260 पंजीकृत थे। परीक्षा में 203 उपस्थित रहे तो 57 गैरहाजिर रहे। इंटर की परीक्षा में परिधान रचना में एक छात्र पंजीकृत था। वह उपस्थित रहा। रेडियो, रंगीन टीवी में पंजीकृत सभी पांच छात्र उपस्थित थे। दूसरे सत्र में कृषि, वनस्पति और कृषि अर्थशास्त्र में 16 छात्र पंजीकृत थे। 14 उपस्थित, दो अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें