फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चले-लाठी-डंडे,तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिरता में गुरुवार की शाम चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिरता निवासी लक्ष्मण (63) ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से प्रधानी के चुनाव से उसकी रंजिश चल रही है। गुरुवार की शाम वह गंगा स्नान कर घर आ रहा था। गांव के बाहर सड़क के किनारे घात लगाए बैठे विपक्षियों ने हमला बोल दिया।
पीड़ित के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से लक्ष्मण के अलावा उसके बेटे मुकेश (22),रजनीश (25)गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से ज्यादा लोग होने की वजह से किसी को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तीनों घायलों का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें