फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मृतक को भी नहीं बख्शा... पोस्टमार्टम हाउस में शव से जेवर भी उतार लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हद हो गई। अब जिंदा तो छोड़िए मुर्दे तक से लूट होने लगी है। पढ़ने और सुनने में यह अटपटा लग सकता है, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने यह शर्मनाक कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए आई युवती के शव से उसके जेवर ही लूट लिए। पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को हुई तो वह भी सकते में आ गए। पूरे मामले की जांच करने के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। सोमवार को ही रिपोर्ट देने को कहा है।
जनपद में सिर्फ दो जगहों पर ही पोस्टमार्टम होते हैं। हरदोई में लखनऊ रोड स्थित 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय परिसर के पास पोस्टमार्टम हाउस है। इसके अलावा संडीला सीएचसी के पास ही पोस्टमार्टम हाउस बना है। दोनों ही जगहों पर पोस्टमार्टम होते हैं। पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी निक्की की बड़ी बहन पिंकी (26) की मौत संदिग्ध हालात में नौ अप्रैल को हो गई थी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए आधुनिक चीरघर हरदोई लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर चले गए थे।
विज्ञापन

बीती 17 जून को निक्की ने सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान बताया कि उनकी बहन के कान और नाक में सोने की बाली थी। पोस्टमार्टम के बाद यह जेवर गायब थे। सीएमओ ने यह सुना तो सकते में आ गए और गोपनीय ढंग से पूछताछ कराई। अब पूरे मामले में सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार और सीएचसी अहिरोरी के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह को जांच सौंपी गई है। सोमवार तक स्पष्ट जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

महिला सिपाही ने घटना की जानकारी दी है। यह घटना बेहद शर्मनाक है। पोस्टमार्टम हाउस के जिस कर्मचारी ने भी यह हरकत की है उसे छोड़ेंगे नहीं। -डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें