फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मिट्टी लदे डंपर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। छप्पर के लिए तिरपाल खरीदकर साइकिल से घर जा रहे युवक को मिट्टी लदे डंपर ने बघौली चौराहे पर कुचल दिया। मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के रामधाम मढि़या मजरा लोधी निवासी सरोज (30) खेती और मजदूरी करते थे। रविवार सुबह घर में पड़े छप्पर पर डालने के लिए तिरपाल खरीदने माधौगंज मार्ग स्थित दुकान पर गए थे। दुकान से वापस घर जाते समय साइकिल सवार सरोज को मिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के चलते मौके पर आवागमन ठप हो गया।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने डंपर मौके से हटवाया और थाने में खड़ा करा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, लेकिन पिछले पांच साल से पत्नी मायके में ही बच्चों के साथ रह रही है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें