फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 262 विद्यालयों में अब तक नहीं पहुंची बिजली

Sat, 03 Feb 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों को विभाग भले ही संतृप्त करने का दावा किया जा रहा हो, मगर अभी भी 262 विद्यालयों में बिजली नहीं है। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और न ही विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। सभी विद्यालयों को 19 मानकों से संप्तृत किया जाना है। जिसमें बिजली व्यवस्था भी शामिल है। मगर जिले के 262 विद्यालयों में अभी तक विभाग बिजली भी नहीं पहुंचा पाया। विद्यालयों में बिजली कनेक्शन की पत्रावली तीन विभागों के बीच दौड़ रही है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के झटपट पोर्टल पर आवेदन किए गए हैं। बिजली विभाग की ओर से 251 विद्यालयों को आकलन भेजा गया है। जिसमें 14 विद्यालयों के लिए कनेक्शन की धनराशि दस हजार से कम है, यह विद्यालय के कंपोजिट ग्रांट से जमा की जानी है।
विज्ञापन

233 विद्यालयों के कनेक्शन के लिए धनराशि की परियोजना से आनी है। वहीं 11 विद्यालयों को अभी तक बिजली महकमा आकलन नहीं दे सका है। जिससे विद्युतीकरण की प्रक्रिया फाइलों में ही दौड़ रही है।
विज्ञापन

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराने की प्रक्रिया चल रही है। धनराशि प्राप्त होते ही इसको पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें