फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क पार कर रहे किसान की हादसे में मौत

Sat, 03 Feb 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। बेटी को दवा दिलाकर घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पार करते समय उन्हें किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के अटवा कुरसठ निवासी नरेश (38) खेती करते थे। उनकी पुत्री अंजली (16) मानसिक रोग से परेशान है। गुरुवार की सुबह नरेश अंजली को दवा दिलाने लखनऊ ले गए थे। देर शाम लखनऊ से वापस आते वक्त वह मल्लावां गौसगंज मार्ग पर भजेहटा गांव के पास प्राइवेट बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान किसी वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल नरेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र पटेल ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें