फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन के बहाने चुनाव के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली मिलन के बहाने चुनावी तराने शुरू हो गए हैं। भाजपा नेताओं ने होली मिलन समारोहों का आयोजन कर होली की बधाई दी। इन समारोहों का आयोजन तो होली की बधाई के लिए किया गया, मगर मुद्दा एमएलसी चुनाव छाया रहा।
विज्ञापन

होली मिलन समारोहों का आयोजन भाजपा कार्यालय सहित शहर के कई स्थानों पर किया गया। समारोह में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिले के लोगों ने सभी सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर इतिहास रच दिया है।
भाजपा सरकार की सोच में विकास कार्य है। चुनाव की वजह से रुके विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। उन्होंने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पीके वर्मा, अजीत सिंह बब्बन, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें