फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से तमंचे के बल पर तीन लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से तीन लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिपुरवा निवासी विवेक गुप्ता परचून व्यापारी हैं। शहर में धर्मशाला मार्ग पर दुकान है। बृहस्पतिवार को देर रात दुकान बंद कर धन्नूपुरवा में एक व्यक्ति से उधारी के पैसे लेने जा रहे थे।
इस बीच तीन बदमाशों ने रोक लिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर वार कर बैग लूटकर फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक, बैग में तीन लाख रुपये की नगदी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें