फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन महागौरी स्वरूप की पूजा, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Wed, 21 Oct 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बुधवार को घरों और मंदिरों में मां भवानी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना हुई। नवरात्र में प्रथम दिन और अष्टमी का खासा महत्व होता हैं। इसके चलते मंदिर पहुंचने वालों की भीड़ काफी रही और देवी भक्तों ने पूजा आराधना के साथ मां की जयजयकार की। इससे पूरे शहर में भक्तिमय वातावारण बन गया।  
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को शहर में प्रमुख रूप से मां श्रवण देवी मंदिर स्थित मंदिरों केअलावा आर्यकन्या पाठशाला रोड स्थित मां संतोषी माता सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्ताें ने पहुंच कर मां के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में मां के जयकारे दिन भर गुंजायमान रहे तो मां के गुणगान ं से पूरे शहर में वातावरण

भक्तिमय बन गया। नौ दिन पूर्व शुरू हुए नवरात्र की अष्टमी मनाई गई। इस दौरान हजाराें लोगों ने पूरे उपवास रखकर मां की आराधना की। इनके उपवास का संकल्प गुरुवार को कन्या भोज के साथ पूर्णता प्राप्त करेगा। लाखों लोग नवरात्र के प्रथम दिन एवं अष्टमी को उपवास रखते हैं। अष्टमी और नौवीं को हवन पूजन के साथ कन्या भोज का आयोजन करते हैं। मान्यता हैं
विज्ञापन


मां की  कृपा से लोगों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि मां अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हुए उन्हें सुख शांति प्रदान करती हैं। साथ ही भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। कहते हैं कि झोलियां भर गई मां के दरबार से कोई खाली न गया। मां के सच्चे दरबार में अरदास लगाने से मनवांछित फल मिलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें