फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल अभ्यर्थियों को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा योजना 2021-22 में सफल लाभार्थियों का डाटा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपलोड होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर इस ओर निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा योजना 2020- 21, 2019-20 व 2018-19 में सफल लाभार्थियों ने पिछले वर्ष अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर पोर्टल पर आवेदन किया था।
उन्हें नया रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। 2021-22 में सफल लाभार्थी पिछले वर्ष में प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर से ही नवीनीकरण के लिए आवेदन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्र छात्राओं को चार वर्ष तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें