फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मोबाइल और पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में सोमवार को एक लुटेरा भतीजे का इलाज कराने आई महिला का पर्स व मोबाइल छीनकर भाग गया। पर्स में तीन हजार रुपये थे। अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवेगंज चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव आटदानपुर निवासी शिखा सिंह के भतीजे आनंद को कई दिनों से बुखार आ रहा है। सोमवार को शिखा भतीजे का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आई थी। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद कक्ष से बाहर आकर ही वह मोबाइल से बात करने लगी।
इसी दौरान वहां आया एक युवक शिखा का मोबाइल और पर्स छीनकर भाग गया। शिखा के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई। चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें