फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों संग अच्छा काम करने वाले शिक्षक किए गए सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानिव किए शिक्षकों व सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ मौजूद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। टोडरपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व बीईओ सिमी निगार अंसारी ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक अवधेश दीक्षित, दिनेश पाल सिंह, वीरपाल व शाहिद अंसारी को गीता देकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशीष प्रताप सिंह, शोभिता, मिथिलेश राजपूत, आशीष राजपूत व शिवराम शर्मा सहित 10 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय, मंत्री रूपेश अवस्थी, शमीमुद्दीन, संजय राजपूत, अरविंद कुमार, मनोज मिश्रा, हरिपाल, अमित सिंह व सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें