फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाला-नाली में भरा कूड़ा-करकट, कालोनी में होगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोयलबाग कालोनी कहने के लिए सरकारी कालोनी है, लेकिन यहां भी आम मोहल्लों की तरह ही नाले-नालियों के चोक होने की समस्या है।
विज्ञापन

नाले-नालियों में कूड़ा-करकट भरा हुआ और पानी सड़क के स्तर तक भरा है। नियमित साफ-सफाई न होने से नाले के पानी पर काई तक जम गई है। पानी का बहाव न होने से पानी सड़ने लगा है। एक-दो दिन में अगर जमकर बारिश हो गई तो, कालोनीवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
वैसे तो यह कालोनी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए है और विभिन्न कार्यालयों में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को ही आवंटित हैं। सरकारी कालोनी होने के कारण यहां पर अन्य मोहल्लों से अधिक साफ-सफाई की उम्मीद रहती है पर ऐसा है नहीं।
विज्ञापन

आम मोहल्लों की ही तरह ही कोयलबाग कालोनी में भी मार्गों पर झाड़ू आदि लगवाकर साफ-सफाई करा दी जाती है। नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई न कराए जाने से कालोनी के आवासों के बीच-बीच में निकले नाले-नालियों में कूड़ा-करकट जमा है। कालोनी की नाला-नालियों में पानी की पर्याप्त निकासी न होने से पानी सड़क के स्तर तक भरा हुआ है। जरा सी भी बारिश हुई तो नाले-नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर मार्गों और घरों में भरना शुरु हो जाएगा।
कोयलबाग कालाेनी के पानी की निकासी जेल रोड के नाले से होते हुए पुलिस लाइन से सटे नाले से आगे की ओर से होती है। पुलिस लाइन के किनारे-किनारे नाला भी कूड़ा-करकट से भरा हुआ है। पानी में काई तक जमा हो गई है। समय से नाले-नालियों की साफ-सफाई न कराई गई तो, इस बरसात में भी कोयलबाग कालोनी निवासियों को जलभराव की समस्या होगी।
बरसात में नाले-नालियों से पानी का पर्याप्त और सुचारु बहाव न होने के कारण जेल रोड तक पानी कोयलबाग कालोनी में जमा होने लगता है। कोयलबाग कालोनी में पानी के जमा होने से कालाेनी के घराें की नालियों के साथ ही सेप्टिक टैंक भी चोक हो जाते हैं। इससे लोगों के घरों में पानी भरने के साथ ही टैंक भी ओवरफ्लो कर जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में बरसात के पानी की निकासी के इंतजाम के साथ ही बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। बड़े नालों की सफाई के साथ ही मोहल्लों में भी काम कराया जाएगा। कोयलबाग कालोनी में भी नाला-नालियों की सफाई संज्ञान में है। जल्द ही काम कराया जाएगा। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें