फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीडन में पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। परियल गांव निवासी व्यक्ति ने शाहजहांपुर निवासी बेटी के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परियल निवासी नरवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी सपना का विवाह तीन साल पहले शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन के ग्राम रौसर कोठी निवासी मोहित के साथ किया था।
पति मोहित, ससुर मुनेश्वर दयाल, सास माया, देवर रवि कुमार, पंकज, राहुल, रोहित मोनी व सोनी दहेज में कार व तीन लाख रुपये की मांग कर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। इस बीच उसकी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया। बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 26 सितंबर को पति मोहित ने सपना को मायके छोड़ दिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें