फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग स्थापित करने को लेकर विवाद, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भट्योली में शिवलिंग की स्थापना को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चल गए। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

ग्राम भट्योली में पुराना बरगद का पेड़ है और इसी के नीचे दयालू बाबा का स्थान है। ग्राम प्रधान राम सखी और प्रधान प्रतिनिधि अनिल जायसवाल ने ग्रामीणों की सहमति से यहां शिवलिंग की स्थापना का निर्णय लिया था। सोमवार शाम गांव में शोभायात्रा निकालकर कार्यक्रम शुरू करा दिया गया। जिस चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित कराया गया, उसी के पास आंबेडकर प्रतिमा भी लगी है।
गांव निवासी प्रभु दयाल प्रतिमा के बगल के चबूतरे पर भी हक जता रहे थे। इसके कारण शिवलिंग स्थापित किए जाने का विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे चल गए और पथराव होने लगा। घटना में ग्राम प्रधान रामसखी, प्रधान प्रतिनिधि अनिल जायसवाल समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत चौहान ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें