फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण मिलने पर जताई नाराजगी, निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
फोटो-25- मुंसिफ कोर्ट भवन व परिसर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से वार्ता करते एडीजे प्रथम संजीव - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। अपर जिला जज प्रथम संजीव कुमार सिंह व द्वितीय अखिलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को शाहाबाद पहुंच कर मुंसिफ कोर्ट भवन व परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर व उसके आस पास अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जताई और इस संबंध में एसडीएम व सीओ को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

शाहाबाद पहुंचे अपर जिला जज प्रथम संजीव कुमार सिंह व द्वितीय अखिलेश कुमार पांडेय ने मुंसिफ न्यायालय के बंद पड़े भवन का ताला खुलवाकर भवन का निरीक्षण किया। परिसर की साफ सफाई व रख-रखाव देखा।
मुंसिफ कोर्ट भवन व परिसर के निरीक्षण करने के दौरान अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जताई और एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव व सीओ राकेश वशिष्ठ को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पास ही स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल का काम भूमि की स्थित स्पष्ट न होने पर रोके जाने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों के साथ कोर्ट मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव, तहसीलदार अवधेश कुमार व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें