फोटो-11- पत्रकारों से वार्ता करतीं बायें से रागिनी तिवारी, डॉ. शिवानी मिश्रा, अनुराधा मिश्रा और पूज?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। भारत में बनीं यह वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है। कई दौर के परीक्षण के बाद टीकाकरण की अनुमति दी गई है। किसी को भी भ्रांतियों और भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए।
कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान इनरव्हील और रोटरी क्लब ने शुरू किया है। इसके तहत 25 जनवरी को टीकाकरण जागरूकता रैली हरदोई पहुंचेगी। यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता के दौरान रैली की समन्वयक अनुराधा मिश्रा और डॉ. शिवानी मिश्रा ने दी।
शहर के जेके पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इनरव्हील की जिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. शिवानी मिश्रा और रैली समन्वयक अनुराधा मिश्रा ने बताया कि 1500 किलोमीटर की टीकाकरण जागरुकता यात्रा निकाली जा रही है। यह रोटरी और इनरव्हील क्लब का संयुक्त प्रयास है।
22 जनवरी की सुबह यात्रा कानपुर के मोती झील से शुरू होगी। यह विभिन्न जिलों से होते हुए 25 जनवरी को दोपहर में हरदोई आएगी और यहां से फिर कानपुर के लिए रवाना होगी। जागरूकता रैली के हरदोई पहुंचने से पहले एक कार रैली भी शहर में जागरुकता अभियान के क्रम में इनरव्हील क्लब हरदोई निकालेगा।
इसका नेतृत्व इनरव्हील क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट चित्रा वाजपेयी होंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान रागिनी तिवारी, अनीता पांडेय, पूजा जैन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अचल अग्रवाल भी मौजूद रहे।