फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अयोध्या, वृंदावन और वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राज्य सड़क परिवहन निगम की छह नई बस सेवाओं की शुरूआत मंगलवार से हो गई। अयोध्या और वृंदावन के साथ साथ वाराणसी के लिए भी बस सेवा शुरू हुई है। वाराणसी जाने के लिए एसी बस चलाई गई है। प्रदेश के आबकारी ने हरी झंडी दिखाकर बसें रवाना कीं। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के निदेशक की मांग पर आबकारी मंत्री ने अगले माह से चित्रकूट के लिए भी हरदोई से बस सेवा शुरू कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने छह नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरिद्वार, अयोध्या, वृंदावन, मेहंदीपुर बालाजी, वाराणसी और दिल्ली के लिए एक एक बस शुरू की गई है। आबकारी मंत्री ने इस मौके पर कहा कि हर धार्मिक नगरी के लिए हरदोई से सीधी बसें चलवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक के निदेशक रामू कश्यप ने चित्रकूट तक कोई रोडवेज बस सेवा न होने की बात कहते हुए आबकारी मंत्री से बस चलवाने की मांग की। इस पर आबकारी मंत्री ने कहा कि अगले माह से चित्रकूट के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाकिम सिंह, सेवा प्रबंधक रमेश कुमार, प्रियम मिश्रा, धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस सेवा समय किराया
हरदोई-अयोध्या 7:30 बजे 380 रुपये
हरदोई-वृंदावन 11 बजे 473 रुपये
हरदोई-बालाजी 12:30 बजे 551 रुपये
हरदोई-हरिद्वार 17 बजे 612 रुपये
हरदोई-दिल्ली 11 बजे 663 रुपये
हरदोई-वाराणसी (एसी) 18:30 बजे 847 रुपये

नोट : हरदोई से दिल्ली जाने वाली बस वाया खजूरमई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें