फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बजट और जमीन होने के बाद भी शहीद उद्यान की नहीं बदली सूरत

Mon, 06 Jan 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 15 : शहीद उद्यान का द्वार। संवाद
विज्ञापन


- जुलाई में शासन ने 1.99 करोड़ की स्वीकृति में 99.64 लाख रुपये दे दिए
- काम कराए जाने के लिए थ्री डी प्रिंट तैयार कराने के बाद भी नहीं हो सका काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बजट भी है और स्थान भी उपलब्ध है। इसे जिम्मेदारों की लापरवाही कहे या फिर अनदेखी, बहरहाल कुछ भी हो छह माह पहले मिले बजट के बाद भी शहर के शहीद उद्यान में सौंदर्यीकरण शुरू नहीं हो पाया है। काम कराए जाने के लिए कई बार तैयारियां हुईं, लेकिन वह सब बेकार ही गईं।
शहर उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए वंदन योजना में शासन ने स्वीकृति दी है। शासन ने सौंदर्यीकरण कराए जाने के लिए नगर पालिका परिषद को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका परिषद की ओर से वंदन योजना में काम कराए जाने के लिए शासन को भेजे गए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर 1,99,28,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति अप्रैल 2024 में दी थी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के चलते शासन ने काम कराने के लिए जुलाई में 99,64,000 रुपये भी दे दिए। देखा जाए तो जुलाई से जनवरी तक छह माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक काम नहीं कराया जा सका है। वंदन योजना में शहीद उद्यान के सौंदर्यीकरण में जेल रोड के द्वार सहित अंदर कई काम प्रस्तावित हैं।
नगर पालिका परिषद की ओर से काम कराए जाने के लिए प्रस्तावित कामों की थ्री डी भी तैयार कराई गई है। थ्री डी प्रिंट तैयार कराए जाने के बाद काम कराने की आस जागी थी, लेकिन काम ही नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले-निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि काम कराए जाने के निविदा प्रक्रिया पूरी कराई गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। काम कराए जाने के लिए थ्री डी प्रिंट तैयार कराया गया है, उसी अनुसार काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें