फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिपाही, होमगार्ड से अभद्रता, 11 पर रिपोर्ट

Mon, 06 Jan 2025 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से एचटी लाइन का तार टूट कर गिरने से लगी थी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। बिलग्राम-कन्नौज रोड पर बक्सापुरवा मोड़ के बैरियर पर सिपाही और होमगार्ड के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली में तैनात सिपाही विजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी होमगार्ड रामशंकर के साथ शनिवार को बैरियर पर थी। रात करीब 8 बजे कन्नौज की ओर जा रहे ट्रक का एक हिस्सा खंभा से रगड़ता हुआ निकला। जिससे एचटी लाइन का तार टूट कर ट्रक पर गिर गया। तिरपाल में आग लग गई, लेकिन ट्रक निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस घटना के बाद बार्डर पर स्थित कन्नौज जनपद के बक्सीपुरवा गांव निवासी सत्यनरायण, बबलू, शिवसरन, अखिलेश, संतोष, सुनील, पिंकू, राहुल, कल्यान, दिलीप, कुलदीप आदि बैरियर पर आ गए। सभी गाली-गलौज और अभद्रता की। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल सुनील, बबलू और सत्यनरायण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें