फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौना की डेंगू पीड़ित महिला की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्राम गैसिंहपुर निवासी डेंगू पीड़ित महिला की लखनऊ में सोमवार देर रात मौत हो गई। पांच और लोग डेंगू पीड़ित हैं।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंहपुर निवासी प्रियंका सिंह (27) पत्नी अभिषेक सिंह को पांच दिन पहले तेज बुखार आया था। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए लखनऊ ले गए। लखनऊ में गुरुवार को उसे डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। प्राइवेट अस्पताल में ही उपचार के दौरान सोमवार देर रात प्रियंका की मौत हो गई। उधर दूसरी ओर कछौना के ठाकुरगंज निवासी प्रिंस, शालू, सपना त्रिवेदी, अंश त्रिवेदी और सत्यम भी डेंगू से पीड़ित मिले हैं।
102 लोगों की हुई जांच
- पाली सीएचसी में पांच दिवसीय परीक्षण शिविर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। संक्रामक बीमारियों के मद्देनजर मंगलवार से सीएचसी पाली में पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई। पहले दिन 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कोई भी मलेरिया या करोना पीड़ित नहीं मिला।
विज्ञापन

पाली कस्बे में पिछले कुछ दिनों से लोगों के बुखार पीड़ित होने की जानकारी मिल रही थी। इस पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। पहले दिन 42 लोगों का मलेरिया का टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 60 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया और इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। शिविर में दो टीमें लगाई गईं थीं, इनमें डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. रघुनाथ अग्निहोत्री, डॉ. अजीमुद्दीन आदि शामिल हैं।
जलभराव न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें
शाहाबाद। तहसील सभागार में संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए बैठक हुई। इसमें मच्छर जनित बीमारियों और संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए। सीएचसी के प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित ने कहा कि एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। सभी को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए ताकि मच्छर न काट पाएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि मकान, कार्यालय के आसपास पानी एकत्र न होने दें। सीएचसी में सभी जांचों की सुविधा उपलब्ध है। बैठक में एसडीएम एपी श्रीवास्तव, तहसीलदार अवधेश कुमार, अधिशासी अधिकारी विमलापति, खंड विकास खंड ऋषिपाल सिंह, सीडीपीओ संजय कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें