फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर अंतौरा गांव के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला समेत उसका देवर घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उचवल निवासी छोटी बिटिया (55) पत्नी सर्वेश मंगलवार को देवर रामशंकर के साथ शाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती उसके ससुर को देखकर बाइक से घर वापस जा रही थी। शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर ग्राम अंतौरा के पास बाइक में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में रामशंकर व छोटी बिटिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलनेे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। छोटी बिटिया की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि छोटी बिटिया के दो बेटे व एक बेटी है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें