फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के छह और मलेरिया के सात मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई नमूनों की जांच में शुक्रवार को चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। मलेरिया के भी सात रोगी मिले हैं। जबकि पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दो मरीजों में डेंगू मिला है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से डेंगू, मलेरिया, वायरल और टायफाइड के मामले तेजी से बढ़े हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 150 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच कराई गई। 40 मरीजों की डेंगू की जांच हुई, जिनमें चार लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। 59 रोगियों की मलेरिया की जांच कराई गई। इनमें सात लोग मलेरिया से पीड़ित मिले। उधर दूसरी ओर पाली कस्बे के पटियानींव निवासी एक व्यक्ति और मोहल्ला सरॉय सैफ निवासी एक व्यक्ति भी जांच कराने के लिए पाली सीएचसी पहुंचे। दोनों को डेंगू से पीड़ित पाया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए शाहजहांपुर ले गए।
वर्जन
सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि बुखार के बढ़ते रोगियों को राहत देने के उद्देश्य से जिला संक्रामक रोग नियंत्रण रूम स्थापित किया गया है। इसके चिकित्सकों और स्टॉफ के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। बुखार पीड़ित या उनके तीमारदार इन नंबरों पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ - 9454455207
जिला मलेरिया अधिकारी - 8081053720
एसीएमओ (वेक्टर बार्न) - 7355413979
एमओ कंट्रोल रूम - 8318992863
एमओ द्वितीय - 8127197085
एपीडियोलॉजिस्ट - 8299624091
हेल्थ एजूकेशन ऑफीसर - 9415192117
हेल्थ सुपरवाइजर - 9838564206
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें