फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने संयुक्त मोर्चा को रखा रेल ट्रैक से दूर, ज्ञापन देकर प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-2- महोलिया शिवपार में पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास प्रदर्शन करते भाकियू/संयुक्त मोर्चा के पद? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन का जिले में प्रशासन की सख्ती के कारण असर नहीं दिखा। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी महोलिया शिवपार में ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के किनारे पहुंच गए लेकिन अफसरों ने उन्हें ट्रैक पर जाने से पहले रोक दिया। कार्यकर्ता लगभग साढ़े तीन घंटे तक प्रदर्शन करते रहे और एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू/संयुक्त मोर्चा द्वारा सोमवार को रेल रोको आंदोलन प्रस्तावित था। इसको लेकर सुबह से ही कलक्ट्रेट व रेलवे स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।
भाकियू/संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अफसरों की नजर बचाकर महोलिया शिवपार में ओवरब्रिज के नीचे स्थित रेल लाइन के किनारे तक पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा, सीओ सिटी विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर एलआईयू शिरीष शर्मा व शहर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कई बार ट्रैक पर जाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी नहीं चली। शाम लगभग चार बजे भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव की अगुवाई में पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाकियू अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष अशोक राठौर, बलवीर राजवंशी, विक्रम लाल, सुखराज सिंह, सिख संगठन के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, रतन सिंह, शैलेंद्र राठौर व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
भाकियू/संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने कृषि कानूनों को वापस लेने, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए जाने व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी दिए जाने संबंधी कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने व किसान आयोग का गठन करने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने धान की सरकारी खरीद में
किसानों का शोषण किए जाने का मामला उठाया और इसमें सुधार की मांग की। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में पंचायत की। एमएसपी पर फसलों की खरीद किए जाने की मांग उठाई। कहा कि मंडी आढ़तियों के माध्यम से भी निर्धारित दरों पर उपज की खरीद सुनिश्चित कराई जाए। 60 साल की उम्र पूरी कर चुके किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक व अमर पाल आदि मौजूद रहे।
संडीला/पिहानी। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में संडीला में प्रदर्शन करते जा रहे किसानों को एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व सीओ महावीर सिंह ने रोक लिया। यहां अतुल कुमार, विशुन सिंह चौहान, सलीमुनिशा, पंकज गुप्ता व अभिजीत कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं पिहानी में भी प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक लिया गया। यहां विनोद कुमार, नसीम व कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-4- राहगीरों को लाइन पार करने से रोकती महिला पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें