फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला युवक का शव

Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पेंग के निकट मुंगलीपुर माइनर में युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक की डूबने से मौत होने की आशंका जताई है।  

विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम ग्राम पेंग के निकट मुंगलीपुर माइनर में एक शव फंसा होने की सूचना चौकीदार ने पुलिस को दी। चौकी प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी होते ही आसपास भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग तीस से चालीस के बीच है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। वह काली पैंट, मटमैली शर्ट और सफेद बनियान पहने है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की मौत डूबने से प्रतीत हो रही है। शव पानी में पड़े होने के कारण फूल गया है। शव कहीं से बहकर आया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें