फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कोतवाली में बंद भाई के बारे में जानकारी करने गई महिला ने सिपाही को मारा तमाचा, फिर हुआ ये सब

Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

निधि ने सिपाही शीलू को गालीगलौज कर तमाचा मार दिया। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने निधि को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर कोतवाली में बंद भाई को छुड़ाने गई महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। गुस्से में महिला ने अभद्रता करते हुए महिला सिपाही के तमाचा मार दिया। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में तैनात सिपाही शीलू के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान ऊंचा थोक निवासी निधि शुक्ला वहां आईं। आरोप है कि निधि ने शीलू से कोतवाली में बंद अपने भाई कान्हा के बारे में पूछा।

यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने को कहा। इस पर निधि आगबबूला हो गई और पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। निधि ने सिपाही शीलू को गालीगलौज कर तमाचा मार दिया।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने निधि को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें