फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दिल्ली में महिला की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के लखना निवासी महिला की दिल्ली में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। हादसे के संबंध में ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना नहीं दी। वह शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान हादसे की जानकारी पर मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी रामनरेश ने पुत्री कमला की शादी एक वर्ष पूर्व बेहटा गोकुल थाना के लखवा निवासी रामजी के साथ की थी। रामजी दिल्ली में कचौड़ी बेचता है। एक माह पूर्व रामजी मां, बहन व पत्नी कमला को साथ लेकर दिल्ली गया था। जहां पर सोमवार को संदिग्ध अवस्था में कमला की मौत हो गई। पिता रामनरेश ने बताया शादी के कुछ माह बाद रामजी और उसकी मां बाइक की मांग करने लगे।

आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उसने इंकार कर दिया था। इसके बाद से ससुरालीजनों ने कमला के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इस संबंध में कमला ने उसे फोन पर शिकायत की थी। इस पर उसे समझा बुझाकर शांत कर दिया था। रामनरेश ने बताया कि  दो दिन से कमला से बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन


बावन गांव का युवक अमर सिंह भी दिल्ली की किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। कमला की संदिग्ध अवस्था में मौत होने के संबंध में उसको जानकारी हुई थी। इस संबंध में मंगलवार को उसने फोन कर उसे जानकारी दी। वह लोग दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे कि अमर सिंह ने बताया कि कमला के शव को गाड़ी से गांव लाया जा रहा है।

उसने बताया कि मंगलवार को शव गांव लाकर वह लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वह ग्रामीणों के साथ लखवा गांव पहुंचा। उसने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रामनरेश ने कमला की पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर में हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें