फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली में खुली शराब कारोबारी की हिस्ट्रीशीट

Mon, 19 Mar 2018 11:30 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
नलिन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 अवैध शराब के कारोबार में गत 24 फरवरी को जेल भेजे गए शाहाबाद ब्लाक प्रमुख के जेठ नलिन गुप्ता डब्लू पर शिकंजा और कस गया है। एसपी के निर्देश पर शाहाबाद कोतवाली में नलिन गुप्ता की हिस्ट्रीशीट खुल गई है। इससे नलिन गुप्ता के परिजनों के साथ ही अवैध कारोबार में सहयोग करने वालों में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन

शाहाबाद की ब्लाक प्रमुख के जेठ नलिन गुप्ता उर्फ डब्लू शराब कारोबारी हैं। 24 फरवरी को बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र ने उन्हें सकाहा के निकट गिरफ्तार किया था। उनकी कार में अरुणांचल प्रदेश की आठ पेटी शराब के अलावा देशी शराब बनाने वाली कंपनी फाइटर के 1450 स्टीकर, ओल्डफ्रेंड कंपनी के 1450 स्टीकर बरामद हुए थे। इनकी निशानदेही पर एक ड्रम में 120 लीटर एथाइल एल्कोहल बरामद हुआ था। देशी शराब के 150 खाली पौवे और 650 ढक्कन भी मिले थे। पुलिस ने बताया था कि गैर प्रांतों की शराब जिले में खपाने के साथ ही नकली शराब बनाकर ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने का भी अवैध कारोबार नलिन करते हैं। नलिन पर शाहाबाद कोतवाली में पहले से भी कुछ मामले दर्ज हैं। इसी के चलते सोमवार को हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसना उनकी प्राथमिकता है।  

सत्ता का आवरण भी नहीं बचा सका कार्रवाई
नलिन गुप्ता कभी समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते थे। जनपद के रसूखदार अग्रवाल परिवार से उनकी नजदीकियां जगजाहिर थीं। सूबे में सत्ता परिवर्तन हुआ तो नलिन ने अपने अवैध कारोबार को बचाए रखने के साथ ही छोटे भाई की पत्नी की ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सत्ताधारी दल से नजदीकियां बढ़ा ली। बावजूद इसके वह कार्रवाई से नहीं बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें