फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक चुरा भागे तीन युवक

Tue, 14 Feb 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
bike - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। हटागोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर के पास से तीन युवक दिनदहाडे़ बाइक चुराकर भाग गए। बाइक लखीमपुर के युवक की थी। वह रिश्तेदारी में निमंत्रण देने गया था। बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर शौच के लिए गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लखीमपुर के पसिगवां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामलडैते की बेटी की शादी है। उसने बेटी को दहेज में देने के लिए हीरो डीलक्स बाइक पांच दिन पहले खरीदी थी। उसी बाइक से निमंत्रण देने वह मानपुर गांव आया था।

रामलडै़ते ने बताया वह दोपहर एक बजे मानपुर गांव से 50 मीटर पहले वह बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी और शौच के लिए खेत में चला गया। उसने करीब 15 मिनट बाद बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनी।
विज्ञापन


वह दौड़कर सड़क पर चढ़ने लगा। इतनी देर में तीन युवक बाइक लेकर हरदोई की तरफ  भाग गए। बाइक चुराकर भागते देख रामलडै़ते ने शोर मचाया। मौके पर ग्रमाणों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी होने पर रामलडै़ते के रिश्तेदार मौके पर आ गए। पीड़ित ने रिश्तेदारों के साथ थाने जाकर तहरीर दी। एसओ राजीव सिंह ने बताया अज्ञात बाइक चोरों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें