फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से जेवर चोरी, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 23 Oct 2018 11:35 PM IST
hardoi
विज्ञापन
फिंगरप्रिंट लेते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चौराहे पर स्थित सराफ की दुकान में सोमवार रात चोरों ने नकब लगाकर जेवर चोरी कर लिए। चोरी के बाद इलेक्ट्रिक तिजोरी का लॉक फंस गया। तिजोरी दोबारा न खुलने से कितना माल गया, इसका पता नहीं चल सका है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सेमरा चौराहे पर जाम लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और सीओ सिटी ने उन्हें समझाया। सराफ के मुताबिक तिजोरी में लगभग पचास लाख रुपये के जेवर रखे थे। तिजोरी खोलने के लिए संबंधित कंपनी के विशेषज्ञों को गाजियाबाद से बुलाया गया है।

विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मोना निवासी सराफ शिव शर्मा त्रिवेदी की दुकान सेमरा चौराहे पर बघौली रोड पर है। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे ग्रामीणों ने दुकान के पीछे नकब लगी होने की जानकारी फोन पर शिव शर्मा को दी। इस पर शिव शर्मा परिजनों के साथ सेमरा चौराहे पहुंचे। दुकान खोली तो पीछे की ओर नकब लगी मिली और इलेक्ट्रिक तिजोरी को खोलने के निशान मिले। उन्होंने तिजोरी खोलने का प्रयास किया। इस बीच चोरी की घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर सेमरा चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सुरसा थाने की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना, बिलग्राम और देहात कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को बमुश्किल समझाया। फील्ड यूनिट को बुलाकर नमूने भी लिए गए। पुलिस का कहना है कि तिजोरी खुलने पर ही पता चलेगा कि कितने की चोरी हुई है।  

पहले हुई घटना के बाद भी पुलिस नहीं हुई गंभीर
सेमरा चौराहे पर ही बघौली रोड पर नारायण ज्वैलर्स है। 10 अक्टूबर की रात इस दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने सवा लाख रुपये के जेवर पार कर दिए थे। लेकिन पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें