फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दीवार से टकराया बच्चे का सिर, मौत

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
हरदोई
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
हरदोई।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान दीवार से सिर टकराने से एक बच्चे की जान चली गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना हरदोई कोतवाली के भदैचा गांव में शुक्रवार रात हुई।

भदैचा निवासी रामऔतार (45) का गांव किनारे खेत है। उसने गन्ना बोया है। गांव के रामविलास के मवेशी अक्सर उसके खेत में गन्ने की फसल का नुकसान करते थे। कई बार मना करने के बाद भी वह मवेशी नहीं बांध रहे थे।
विज्ञापन


रामऔतार ने दस दिन पहले रामविलास के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष में सुलह-समझौता करा दिया था। रात लगभग आठ बजे रामविलास, बेटे श्यामू, रामू, सुंदरलाल व पत्नी सुनीता लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले में रामऔतार, पत्नी मायादेवी, बेटा विनीत (छह माह), कमला पत्नी छविनाथ और भाई बृजेश को पीट दिया।
विज्ञापन


विनीत के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रामऔतार की तहरीर पर पुलिस ने राम विलास, श्यामू, रामू, सुंदरलाल और संगीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया जांच में मारपीट के दौरान मां की गोद में था। बचाव के प्रयास में उसका सिर दीवार से टकरा गया। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें