फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, युवक की मौत

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित सोनी होटल के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रक व कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पुरानी सराय निवासी एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पुरानी सराय निवासी योगेश कुमार शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे किसी काम से अपनी वैगनआर गाड़ी से नारनौल से अटेली की तरफ जा रहा था। अभी वह रेवाड़ी रोड पर सोनी होटल के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया तथा ट्रक चालक को वाहन सहित पकड़ कर बैठा लिया।
इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया तथा ट्रक चालक को उनके हवाले कर दिया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे बहरोड़ ले गए। मगर वहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। जिस पर वे उसे रेवाड़ी एक निजी अस्पताल ले गए, मगर वहां भी आराम नहीं हुआ तो वे उसे शनिवार दोपहर बाद जयपुर ले जा रहे थे। मगर योगेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें