फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
मर्चरी के बाहर रोते बिलखते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोडर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा हरपालपुर थाना क्षेत्र में इकनौरा के पास हुआ। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।  संडीला क ोतवाली क्षेत्र के बेरेमऊ गांव निवासी पंकज (35) पुत्र रामचंद्र त्रिपाठी की ससुराल हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव में है। 13 नवंबर को पंकज की सलहज की मौत हो गई थी। बुधवार को उसकी तेरहवीं थी।
विज्ञापन


पंकज तेरहवीं में शामिल होने बाइक से ससुराल जा रहा था। उसके साथ बेटा नितिन (10) भी था। इकनौरा गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। पंकज और उसका बेटा सिर के बल गिरे। इससे सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं।

पंकज हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को सीएचसी भिजवाया। डाक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया जबकि हालत गंभीर होने के चलते नितिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में नितिन ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें