फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमिनाबाद के युवक की गला रेतकर हत्या

Sat, 25 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
knife - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी युवक की शुक्रवार देर रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। वह कुछ देर पहले ही  बाइक से कहीं जाने की बात कह कर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोच्युरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


 शहर के मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी शाहिद (30) पुत्र सुलेमान की रद्धेपुरवा रोड पर कपड़े की दुकान है। वह आटो भी चलवाता था। शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे वह दुकान बंद कर घर लौटा।

खाना खाने के बाद थोड़ी देर में लौटने की बात कह कर रात करीब आठ बजे बाइक से निकला। करीब साढ़े नौ बजे राहगीरों ने शाहजहांपुर रोड पर चरौली विद्युत सब स्टेशन के पास सड़क किनारे एक युवक के पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


बाइक सड़क किनारे पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले कागजों से उसकी शिनाख्त की। युवक का गला रेता हुआ था। काफी खून बह गया था। पुलिस उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचना दी गई।

अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। देहात कोतवाल हीरा लाल चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर जल्द ही हत्यारों केा दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें