महराजगंज। मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरामीर निवासी राकेश मिश्र ने एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
बड़हरामीर निवासी राकेश मिश्र ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 23 मार्च को उक्त गांव के लेखपाल के छोटे भाई साजिश के तहत भरवलिया टोले पर पानी की टंकी के लिए जमीन नापने के लिए बुलाए। वहां पर गांव के लेखपाल व कई लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से मारने लगे। जिससे उनके भाई के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। वह अस्पताल में भर्ती है।
उन्होंने लिखा है कि इस घटना से अफरा तफरी मच गई। इस घटना को तमाम लोग देख उक्त घटना के बाद थाने पर फोन से सूचना दिया और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज चल रहा है। प्रधान चंद्रप्रकाश मिश्र को गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण मेडिकल कालेज गोरखपुर में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
उधर, अखिल भारतीय प्रधान महासंघ के पदाधिकारी ने सदर ब्लाक के सभागार में बैठक की। मिठौरा विकास खंड के बड़हरा मीर ग्राम प्रधान व गांव के लोगों में हुए मार पीट के मामले में दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है। संघ के अजय धर दूबे ने कहा कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो अखिल भारतीय प्रधान संघ आन्दोलन को बाध्य होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदार शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रधान संघ के जयराम निषाद, सुग्रीव, कृष्ण कांत त्रिपाठी, नूर मोहम्मद, महेश प्रसाद, लीलावती, नसीम, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय ने जिलाधिकारी व सांसद पंकज चौधरी को पत्र देकर बडहरा मीर गांव में हुए मार पीट के मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़हरा मीर के ग्राम प्रधान राजू मिश्रा के साथ मार पीट के मामले में ग्राम प्रधान को काफी चोट आई है। इस मामले की जांच कर अपराधियों को कड़ी कार्रवाई की मांग की है।