फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचर ने महिला की चेन व कुंडल नोंचे

Thu, 20 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना की शिकार हुई महिला पूजा सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सामने से पैदल जा रही एक महिला के गले से चेन और कान के कुंडल नाेंच कर दो युवक भाग गए। स्नैचर, महिला का पर्स भी छीन ले गए। महिला के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नही चला। कोतवाली शहर के जिंदपीर चौराहे पर रहने वाली पूजा सिंह पत्नी नरेंद्र उर्फ  गुड्डू सिंह बुधवार की शाम कचहरी निवासी राजेश यादव की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थी। पैदल जा रही पूजा अभी पुलिस लाइन के सामने पहुंची थीं, तभी पीछे से आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन व दोनाें कुंडल नाेंच लिए।
विज्ञापन


पूजा कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों युवकों ने पूजा के हाथ से पर्स छीना और नर्सिंग होम के पास गली में भाग गए। पूजा के शोर मचाने पर आस पास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों को तलाश किया गया, लेकिन उनका पता नहीं चला। पूजा ने बताया कि पर्स में दो सौ रुपये थे। कोतवाली प्रभारी कमलेश नारायण पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर वह सब गए थे। जांच की जा रही है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें