फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान छात्रा ने जान दी

Thu, 06 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सइयापुरवा निवासी छात्रा ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव दुपट्टे से कमरे के अंदर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सइयापुरवा निवासी रामेश्वर प्रसाद की बेटी मनोरमा (18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन


करीब चार महीना पहले उसकी गर्दन में गांठ हो गई थी। परिजनों ने गांठ का आपरेशन करा दिया था। पिता के अनुसार आपरेशन के बाद से उसकी रीढ़ की हड्डी में दर्द शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि काफी इलाज के बाद भी दर्द बंद नहीं हो रहा था। इससे वह काफी पीड़ित थी। मंगलवार देर रात उसने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने बताया कि छोटी बेटी ममता जागी तो मनोरमा को दुपट्टे से लटकते देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों ने उनको कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें