फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत

Thu, 20 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
पिहानी-जेबीगंज रोड पर शाहपुर तिराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भागते समय बाइक सवार युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के झबरापुर निवासी क क्षा 11वीं की छात्रा की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। साइकिल पर स्कूल से लौटते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के झबरापुर गांव निवासी फूल सिंह की बेटी खुशबू (16) कस्बा के सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बुधवार क ो वह साइकिल से स्कूल गई थी। करीब दो बजे छुट्टी होने पर वह घर लौट रही थी। पिहानी जेबीगंज रोड पर शाहपुर तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक ने खुशबू को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल लाते समय खुशबू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया। इधर, लोगों ने बाइक सवार युवक को पुलिस को सौंप दिया था। युवक इंटरमीडिएट का छात्रा था। वह हरदोई जीआईसी में परीक्षा देने जा रहा था। पुलिस हिरासत में युवक ने परीक्षा दी। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें