फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर प्रधान ने तमंचे से मारी गोली, बालिका की मौत

Fri, 25 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने घर में घुसकर मारपीट की। तमंचे से फायरिंग के दौरान गोली लगने से बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में भिठारी गांव के संजय का आरोप है कि ग्राम प्रधान बलवान उर्फ सत्येंद्र से उसका विवाद चल रहा है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ घर में घुस आया।

उसने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान तमंचे से फायर किया। गोली उसकी बेटी मनीषा (12) को जा लगी। इससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़ी। मनीषा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से गांव में सनसनी फैल गई। संजय की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मनीषा कक्षा पांच में पढ़ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें