फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेलकर्मी से एक लाख की लूट

Thu, 13 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
संडीला। भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर पैदल जा रहे सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी का बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। उसने खाते से एक लाख रुपये निकाल कर बैग में रखे थे। हरर्दोई-लखनऊ रोड पर पैदल कस्बा चौराहा से वाहन पर बैठने जा रहा था। पीड़ित कासिमपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चक निवासी राधेलाल सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी हैं। उनका बैंक खाता संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में हरदोई-लखनऊ रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में है। गुरुवार को वह बैंक से रुपये निकालने गए थे। करीब 11 बजे उन्होंने खाते से करीब एक लाख रुपये निकाले और बैग में रख लिए।

बैग हाथ में पकड़ कर वह पैदल ही हरदोई-लखनऊ रोड पर कस्बा चौराहा जा रहे थे। बैंक से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर लखनऊ की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों का बैग हाथ से झपटकर हरदोई की तरफ भाग निकले। एकाएक रुपयों का बैग लूटे जाने से वह बदहवास हो गए। कुछ पल बाद उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद वायरलेस पर लूट की वारदात की जानकारी दी और बदमाशों की दिशा में कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास किया। पर बदमाश पहुंच से दूर निकल चुके  थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि लूट की जानकारी होने पर बदमाशों की पहचान के लिए वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। उन्होंने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे में केवल 10 बजकर 35 मिनट तक के  ही फुटेज थे। इसके बाद कैमरा बंद हो गया था। बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें