शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को युवक ने नाबालिग को घर में खींचकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवक के चुंगल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम किशोरी (14) घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ला निवासी युवक ने रास्ते में किशोरी को दुकान से कुछ समान मंगाने के लिए रोक लिया।
किशोरी के रुकने पर सूनसान गली देख युवक उसे अपने घर के अंदर खींच ले गया। किशोरी ने युवक का विरोध करने का प्रयास किया तो उसे कमरे में ले जाकर पीटा तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनाें को सुनाई। मंगलवार को पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में युवक के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भिजवाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार क र लिया जाएगा।