फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 15 Oct 2017 10:53 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुरवा गांव में आरती (25) का शव रविवार सुबह घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता पाया गया। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।  सुरसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। 
विज्ञापन

दुधौला परचल निवासी पिता प्रभु ने बताया कि उसने अपनी बेटी का शादी दो साल पहले अक्षयराम के साथ किया था। उसके दो माह का एक बेटा भी है। बताया कि ससुरालीजन शुरू से ही आरती को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। शिकायत मिलने के बाद उसने ससुरालीजनों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। बताया कि विवाद के चलते आरती मायके में रह रही थी। कुछ माह पूर्व ही समझौते के बाद अक्षयराम उसे विदा कराकर लाया था। रविवार को बेटी की मौत की खबर सुनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरसा एसओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने  पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें